फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   afraid of police youth injured

पुलिस ने जुआरी समझकर दौड़ाया, नाले में गिरकर युवक घायल

Tue, 17 Nov 2020 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
afraid of police youth injured
पुलिस ने जुआरी समझकर दौड़ाया, नाले में गिरकर युवक घायल
विज्ञापन

मौके पर घायल युवक को तड़पते छोड़कर भाग गए पुलिसकर्मी
लखनऊ मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में घायल युवक का चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के बेलबनवा गांव के सिवान में रविवार को जुआ खेल रहे कुछ जुआरियों को पुलिस ने दौड़ाया। उसी दौरान खेत की ओर गया एक युवक भी डर के कारण बाइक से भागने लगा तो पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया। भागते दौरान युवक नाले में गिरकर घायल हो गया। घायल युवक को मौके पर छोड़कर पुलिसकर्मी भाग गए। घायल युवक का लखनऊ मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। पीड़ित मां ने पुलिसकर्मियों पर बेवजह बेटे को दौड़ाने और घायल होने पर अस्पताल पहुंचाने की बजाए छोड़कर भाग जाने का आरोप मढ़ा है।
क्षेत्र की बेलबनवा ग्राम पंचायत के पूरब सिवान में जुआ खेलने की सूचना रविवार को दोपहर बाद कुछ सिपाहियों को मिली। बिना थाना प्रभारी के संज्ञान में लाए ही कुछ सिपाही तीन बाइक से जुआरियों को पकड़ने चल गए। उसी दौरान बेलबना निवासी 23 वर्षीय युवक विकास सिंह पुत्र शंकरनाथ सिंह भी घर से खेत में बुआई कराने गए थे। पुलिसकर्मियों को देखकर जब जुआरी भगने लगे तो उसी डर के कारण अपनी बाइक से विकास सिंह भी भागने लगे। पुलिसकर्मी बाइक से उसका पीछा किए। भागने के दौरान कुछ दूर आगे नाले में युवक बाइक लेकर गिरकर बेहोश हो गया। युवक को तड़पते हाल में छोड़कर सिपाही भाग गए। किसी ने घटना की सूचना घायल युवक के परिजनों को दी तो मौके पर गांववालों के साथ लोग पहुंच गए और नाले से घायल युवक को निकालकर सीएचसी मेंहदावल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय से भी घायल युवक की स्थिति गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। बाद में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने भी युवक को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लखनऊ मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में घायल युवक का इलाज चल रहा है। चर्चा है कि परिजन और गांव के कुछ लोगों ने घटना की सूचना क्षेत्रीय विधायक राकेश सिंह बघेल को दी तो उन्होंने घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक को जानकारी दी, तब जाकर पुलिसकर्मियों की संलिप्तता का मामला उजागर हुआ। पीड़ित मां अमरावती सिंह का आरोप है कि उनका बेटा विकास सिंह जुआ नहीं खेल रहा था, बल्कि खेत देखकर घर लौट रहा था। पुलिसकर्मियों को देखकर जब जुआरी भाग रहे थे, तभी बेटा भी दूसरी तरफ भागा तो पुलिसकर्मी उसके बेटे को भी जुआरी समझकर दौड़ा लिए। इससे वह डरवश भागने के दौरान नाले में गिरकर घायल हो गया। आरोप है कि पुलिसकर्मी उसके घायल बेटे को अस्पताल पहुंचाने की बजाए मौके से भाग गए। पुलिसकर्मियों के बेवजह दौड़ाने के कारण बेटा घायल हुआ और जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहा है। बेटे का उपचार कराकर लौटने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने और उच्चाधिकारियों को तहरीर देगी। वैसे एसओ को फोन पर मौखिक रूप से सूचना दे दी है।
विज्ञापन

इंसेट
पुलिसकर्मियों के जरिए जुआरियों को पकड़ने का मामला संज्ञान में नहीं था, देर शाम घटना की जानकारी अन्य स्रोतों से होने के बाद छानबीन की गई तो मामला संज्ञान में आया कि युवक घायल हो गया है। परिजनों से वार्ता हुई है। वर्तमान समय में युवक का इलाज लखनऊ में चल रहा है। युवक के परिजन प्रार्थना पत्र देंगे तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल कुमार पांडेय, एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed