फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   AES class three student's death

एईएस से कक्षा तीन की छात्रा की मौत

Tue, 13 Sep 2016 11:14 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Tue, 13 Sep 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
AES class three student's death
फाइल फोटो: मेडिकल रिपोर्ट - फोटो : Getty
दुधारा क्षेत्र के बढ़या बाबा गांव निवासी एईएस से पीड़ित कक्षा तीन की एक छात्रा की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। देर शाम परिवार के लोग शव लेकर गांव पहुंचे। बेटी का शव देखते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


 गांव निवासी शिव प्रसाद ने बताया कि उसकी आठ वर्षीय बेटी अनीता को पहली सितंबर को तेज बुखार हुआ तो उसे निकट के एक प्राइवेट चिकित्सक को दिखाए लेकिन उस दवा से आराम नहीं मिला।  दो सितंबर को जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराए। वहां के चिकित्सकों ने तीन सितंबर को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए  रेफर कर दिया। चार सितंबर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए,जहां डॉक्टरों ने एईएस बताते हुए उपचार शुरू किया।  मंगलवार को दोपहर में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


अनीता के एईएस की चपेट में आने की वजह दूषित पानी तथा गांव में जगह जगह लगा गंदगी का अंबार है। गांव निवासी दयाशंकर मणि, संतराम, गंगाराम, योगेंद्र,नंदलाल ने बताया कि गांव में पांच इंडिया मार्का हैंड पंप लगा है,लेकिन सभी का पानी दूषित है। गांव में गदंगी का अंबार लगा हुआ है और सफाई कर्मी की तैनाती नहीं है। सीएमओ डॉक्टर ए पी श्रीवास्तव ने बताया कि बढ़या बाबा में एईएस से ग्रसित बच्ची की मौत होने की कोई सूचना नहीं है। यदि मृत्यु प्रमाण पत्र की रिपोर्ट में एईएस अंकित है तो उसी बीमारी से मौत हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एईएस की बीमारी जल जनित है। बुधवार को गांव में टीम भेजेंगे और यदि एईएस से मौत होने की बात सही मिली तो पीड़ित परिजन को 50 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा गांव में साफ- सफाई और पानी की शुद्घता की जांच कराए जाने के लिए संबंधित विभाग को भी सूचित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed