{"_id":"6695752b4c34923ac40d5197","slug":"aerial-firing-on-students-accuseds-bike-also-burnt-to-ashes-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-117721-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छात्रों पर हवाई फायरिंग, आरोपी की बाइक भी जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छात्रों पर हवाई फायरिंग, आरोपी की बाइक भी जलकर राख
Tue, 16 Jul 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 16 Jul 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के बरदहिया स्थित नेशनल हाईवे पर सोमवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब दो छात्रों पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। जिससे एक बाइक में संदिग्ध हाल में आग लग गई। बाइक धू-धू कर जलने लगी। आग की सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। सूचना के बाद सीओ ब्रजेश सिंह और कोतवाल सतीश कुमार सिंह पहुंच गए और घटना के बारे में युवकों से जानकारी हासिल की।
खलीलाबाद शहर के पूर्वी बंजरिया निवासी युवराज सिंह ने बताया कि कुछ लोग उन्हें फोन करके बकाया रुपये देने के लिए बुलाए। जिस वह अपने साथी एचआरपीजी कॉलेज के छात्र ऋषभ सिंह निवासी बनकटिया के साथ हाईवे स्थित बरदहिया बाजार के पास आए। वह दूसरी लेन पैदल पार कर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद आरोपी बाइक पर बैठकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इसके बाद वह लोग अंधेरे में भागने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। इस दौरान आरोपी वहां से भाग गए। लेकिन उनकी बाइक में संदिग्ध हाल में आग लग गई। युवराज सिंह ने बताया कि उसके बाद बाइक जलने लगी।
आग की सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुंच गई और किसी तरह से बाइक में लगी आग पर काबू पाया। इधर फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित पक्ष की माने तो लगभग सात राउंड फायरिंग किया गया। जिसमें से एक मिस हो गया। फिलहाल कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। सीओ ब्रजेश सिंह ने बताया कि फायरिंग व बाइक में आग लगने की सूचना पर पहुंचे थे। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।