फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Advocates protest for construction of Deputy Registrar building

Sant Kabir Nagar News: उपनिबंधक भवन निर्माण के लिए अधिवक्ताओं का धरना

Wed, 11 Sep 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 11 Sep 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Advocates protest for construction of Deputy Registrar building
- धनघटा तहसील परिसर में अधिवक्ताओं का विरोध हुआ तेज
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



धनघटा। उप निबंधक कार्यालय भवन के निर्माण को लेकर धनघटा तहसील परिसर में अधिवक्ताओं का विरोध जोर पकड़ चुका है। तहसील बार एसोसिएशन धनघटा के नेतृत्त्व में अधिवक्ताओं का मंगलवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू हुआ। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते अधिवक्ताओं ने कहा कि उपनिबंधक कार्यालय भवन निर्माण के लिए गलत स्थान चिन्हित किया गया है। तहसील परिसर के इर्द गिर्द भूमि उपलब्ध होने के बाद भी भवन का निर्माण ऐसे स्थान पर किया जाने का प्रयास किया जा रहा है जहां आवागमन की बेहतर सुविधा नहीं है।

धरने पर बैठे तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष लाल शरण सिंह ने कहा कि गागरगाड़ गांव के सिवान में स्थित एक स्टाम्प विक्रेता की जमीन पर भवन निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। वहां जाने के लिए आवागमन की व्यवस्था भी नही है। निजी स्वार्थ में भवन निर्माण के लिए जमीन देने वाले कि मंशा से प्रशासन भी अनभिज्ञ बना हुआ है।
विज्ञापन

इस अवसर पर केशव पाठक, प्रेम नरायन मिश्र, चन्द्रभाल पांडेय, राधेश्याम मौर्य, योगेश श्रीवास्तव, रविशंकर पांडेय, सुरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed