फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Advocates protest against Gram Nyayalaya

Sant Kabir Nagar News: ग्राम न्यायालय के विरोध में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन

Sun, 17 Sep 2023 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Advocates protest against Gram Nyayalaya
ग्राम न्यायालय के विराेध में कचहरी में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।संवाद
संतकबीरनगर। मेंहदावल तहसील में ग्राम न्यायालय स्थापित होने के विरोध में और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर जिले के अधिवक्ताओं ने शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर प्रदर्शन किया। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिसकी वजह से मुकदमों की पैरवी में आए वादकारी निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन

सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस में जिले के अधिवक्ताओं ने मेंहदावल तहसील में स्थापित होने वाले ग्राम न्यायालय के विरोध में दीवानी न्यायालय परिसर में न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं किया और वादकारी तारीख जान कर अपने घर लौट गए। सिविल बार के अध्यक्ष महीप बहादुर पाल ने कहा कि ग्राम न्यायालय का विरोध अधिवक्ता कर रहे है। जिला स्तर पर अभी भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। जनपद बार महामंत्री सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि हापुड़ की घटना को लेकर पूरे प्रदेश के अधिवक्ता आंदोलित रहे है। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट सरकार के जरिये लागू किया गया होता तो इतनी बढ़ी घटना नही होती। इस दौरान अधिवक्ता राम अवतार यादव, अखिलेश यादव, शैलेंद्र त्रिपाठी, मोहम्मद रफीक अहमद खान, अजय चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed