फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Advocates of social responsibility link: Anil Pratap

अधिवक्ता समाज की जिम्मेदार कड़ी है: अनिल प्रताप

Thu, 20 Oct 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 20 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Advocates of social responsibility link: Anil Pratap
मंच पर मौजूद अतिथि - फोटो : अमर उजाला
सिविल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को दीवानी न्यायालय परिसर में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।       
विज्ञापन

 अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज के लिए एक जिम्मेदार कड़ी है। बार एवं बेंच के बीच समन्वय स्थापित करके वादकारियों एवं पीड़ितों को शुलभ न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। युवाओं को अधिवक्ता पेशे में ईमानदारी से काम करने और भ्रष्टाचार से मुक्त रहने की आवश्यकता है। आगे कहा कि युवा अधिवक्ताओं के लिए बहुत जल्द ही स्टाइपेंड की व्यवस्था कर दी जाएगी। हड़ताल हर समस्या का हल नहीं है। बार और बेंच दोनों को निरंकुश नहीं होना चाहिए। लोक अदालत के विषय पर बोलते हुए कहा कि लोक अदालत में ज्यादे से ज्यादे लोगों को सुलभ और सस्ता न्याय मिले इसकी व्यवस्था न्यायिक अधिकारियों को सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को मेडिकल और पेंशन योजना का खाका तैयार किया गया है। सभी जनपदो में इस बारे में औसत सेवानिवृत्त आदि के बारे में चर्चा की जा रही है। प्रभारी जिला जज राजेश कुमार ने कहा कि वादकारियों के लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है। बार एवं बेंच  के बीच सामंजस्य बनने से भी वादकारियों का सर्वोच्च हित है। जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि ज्यादे से ज्यादे लोगों को सुलभ न्याय दिलाने में बार एवं बेंच के साथ प्रशासनिक अधिकारियों का भी सहयोग रहेगा। न्यायिक मजिस्ट्रेट रणविजय सिंह ने युवा अधिवक्ताओं को पेशे के प्रति लगन और  मेहनत से वकालत पेशे से जुड़ने के लिए कहा। कार्यक्रम को पूर्व अध्यक्ष महीप बहादुर पाल, ईश्वर चंद पाठक आदि ने संबोधित किया। शपथ ग्रहण करने वालों में बार के अध्यक्ष लाल जी यादव, महामंत्री वीरेंद्र मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामधनी, उपाध्यक्ष अखिलेश्वर राय, संपूर्णानंद पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम नारायण मिश्र, कोषाध्यक्ष विश्वंभर दयाल, संयुक्त मंत्री प्रसार रमेश चंद श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री प्रशासन राजेश सिंह, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य संपूर्णानंद पाठक, कमलेश्वर श्रीवास्तव, ज्ञान सिंह, त्रैबंक नाथ त्रिपाठी, योगेश श्रीवास्तव, लक्ष्मीनारायण पांडेय, कनिष्ठ कार्यकारिणी में प्रदीप पांडेय, राजेश मिश्र, सिद्धार्थ पांडेय, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। इस अवसर पर अपर जिला जज प्रफुल्ल कमल, न्यायिक अधिकारी मीना श्रीवास्तव, संजय गोंड, दीपकांत मणि, आशुतोष कुमार, एएसपी एके वर्मा, मिर्जा सिबतैन, निरंजन सिंह, पवन श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश गुप्त, इफ्तेखार अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed