{"_id":"67b22c08798b02c112097113","slug":"advocates-agitation-continues-construction-of-registry-building-underway-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-128660-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी, रजिस्ट्री भवन का हो रहा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी, रजिस्ट्री भवन का हो रहा निर्माण
Sun, 16 Feb 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। तहसील परिसर धनघटा में सब रजिस्ट्रार कार्यालय भवन के निर्माण की मांग को लेकर धनघटा तहसील के अधिवक्ता लगातार तीन माह से न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर आंदोलन कर रहे हैं। अधिवक्ता जहां अपनी जींद पर खड़े हुए हैं वहीं दान में मिली जमीन पर रजिस्ट्री कार्यालय भवन का निर्माण कार्य जारी है। धनघटा तहसील का सृजन होने के बाद से ही अधिवक्ता तहसील परिसर में ही उप निबंधक कार्यालय भवन का निर्माण किए जाने की मांग कर रहे थे। लेकिन उस समय अधिवक्ताओं के लाख कोशिश के बाद भी रजिस्ट्री कार्यालय धनघटा तहसील परिसर में स्थापित नहीं हो सका। उसके बाद धनघटा तहसील से एक किलोमीटर उत्तर सब रजिस्ट्रार कार्यालय भवन के लिए एक स्टांप विक्रेता ने राज्यपाल के नाम जमींन दान में दे दिया। उसके बाद दान में मिली जमीन पर निर्माण के लिए आधारशिला रखी गई और तभी से निर्माण कार्य चल भी रहा है।
इधर जब इसकी जानकारी अधिवक्ताओं को हुई तो उन्होंने जिले के आला अधिकारियों से संपर्क करके निर्माण कार्य रोके जाने की मांग किया और तभी से न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करके तहसील परिसर में प्रतिदिन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन रविवार को निर्माण कार्य जारी रहा।
विज्ञापन
इधर जब इसकी जानकारी अधिवक्ताओं को हुई तो उन्होंने जिले के आला अधिकारियों से संपर्क करके निर्माण कार्य रोके जाने की मांग किया और तभी से न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करके तहसील परिसर में प्रतिदिन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन रविवार को निर्माण कार्य जारी रहा।
विज्ञापन