फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ADO Panchayat removed for disobeying orders

Sant Kabir Nagar News: आदेश की अवहेलना पर एडीओ पंचायत हटाए गए

Sat, 23 May 2026 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
ADO Panchayat removed for disobeying orders
धनघटा। ग्राम पंचायत का कार्यकाल जब समाप्ति के करीब है, तो विकासखंड हैंसर बाजार में सरगर्मी तेज हो गई है। एक ग्राम पंचायत के प्रधान के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए मिली तहरीर पर कार्रवाई करवाने में विलंब करने पर एडीओ पंचायत को हटाकर डीपीआरओ कार्यालय संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन


विकासखंड हैंसर बाजार की 23 ग्राम पंचायतों के भुगतान पर रोक लगाई गई है। इसमें परसहर पूर्वी भी शामिल है। परसहर पूर्वी में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल का एमबी 17 लाख 63 हजार का हुआ था, जिसके सापेक्ष ग्राम पंचायत ने 20 लाख रुपये का भुगतान करा लिया। इसका खुलासा खंड विकास अधिकारी की जांच में हुआ। उसके बाद जब प्रशासनिक दबाव बढ़ा तो 2 लाख 37 हजार रुपये संबंधित फर्म में जमा कर दिया गया।
विज्ञापन

उसके बाद डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश एडीओ पंचायत को दिया, लेकिन एडीओ पंचायत स्तर पर तहरीर थाने पर न देकर अपने पास रोक ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ के आदेश की अवहेलना करना एडीओ पंचायत को भारी पड़ गया। बृहस्पतिवार को देर शाम को उन्हें डीपीआरओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। इस संबंध में एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव ने कहा कि उच्च अधिकारियों के आदेश का पालन करना हमारा कर्तव्य है। इस संबंध में उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। 23 ग्राम पंचायतों के भुगतान पर रोक और एडीओ पंचायत को हटाए जाने को लेकर ब्लॉक में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed