{"_id":"6a1f27a7fb89ca407f0d6049","slug":"administration-busy-in-flood-relief-preparations-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-151528-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाढ़ से बचाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाढ़ से बचाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन
Wed, 03 Jun 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं बंधों की कटान आदि से बचाव एवं सुरक्षा के मद्देनजर बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें अधिशासी अधिकारी ड्रेनेज खंड ने संभावित बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत अब तक की तैयारियों के बारे में अवगत कराया।
डीएम ने बाढ़ खंड से संबंधित अधिकारियों को तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण कर आख्या तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत बचाव कार्य में सुविधा के लिए कम्युनिकेशन प्लान बनाया जाए, जिसे तैयार करने के लिए तहसीलदार एवं डीपीआरओ को निर्देशित किया।
विज्ञापन
डीएम ने जनपद में बाढ़ के दृष्टिगत संवेदनशील नदियों राप्ती एवं घाघरा के आस-पास के इलाकों में संभावित बाढ़ से पूर्व की गयी तैयारियों की समीक्षा करते हुए बंधों, बाढ़ चौकियों, राहत केंद्रों एवं राहत शिविरों की स्थापना एवं अलग-अलग विभागों को उनके विभागीय जिम्मेदारियां के अनुसार लगाई गई ड्यूटी आदि के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी अपनी ड्यूटी के अनुसार पूरी सतर्कता, तैयारी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बाढ़ के दौरान राहत किट के लिए जिला पूर्ति अधिकारी एवं पशुओं के लिए भूसा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि इस संबंध में आवश्यक टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
डीएम ने जनपद की तहसीलों में बाढ़ क्षेत्र में पूर्व के अनुसार राहत शिविर, राहत कैम्प एवं बाढ़ चौकी स्थल का चयन किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने राहत शिविरों एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए अधिशाषी अभियंता जल निगम एवं अधिशासी अधिकारी नगर निकाय को निर्देशित किया।
कंट्रोल रूम के संचालन के संबंध में अवगत कराया गया कि जनपद मुख्यालय स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष में स्थापना 15 जून, 2026 से कर ली जाएगी, जिसमें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु पालन विभाग के एक-एक अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी 24 घंटे लगाई जाएगी तथा सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए दूरभाष संख्या-05547-226505 एवं टोल फ्री नं0-1077 स्थापित है।
डीएम ने बाढ़ की संभावना से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों विशेष रूप से धनघटा एवं मेंहदावल तहसील में बाढ़ से प्रभावित हो सकने वाले ग्रामीणों एवं उनके पशुओं को बाढ़ के दौरान व्यवस्थित किए जाने के लिए राहत कैंपों की स्थापना एवं संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चूंकि बाढ़ की स्थिति में विभिन्न प्रकार के संक्रमणों आदि की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए इससे बचाव के उपायों को पहले से ही सुनिश्चित कर लिया जाए।
बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश, सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया, एसडीएम खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, एसडीएम संजीव राय आदि उपस्थित रहे।