फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Administration alerted in Mushara village regarding sacrifice

Sant Kabir Nagar News: कुर्बानी को लेकर मुसहरा गांव में सतर्क हुआ प्रशासन

Sun, 09 Jun 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 09 Jun 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Administration alerted in Mushara village regarding sacrifice
धर्मसिंहवा। संवेदनशील गांव मुसहरा में बकरीद का पर्व शांतिपूर्वक निपट सके, इसको लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस ने अब तक 32 लोगों को पाबंद किया है, साथ गांव पर नजर रखा हुआ है।
विज्ञापन


वर्ष 2007 में परंपरा न होने के बावजूद एक पक्ष की ओर से कुर्बानी करने से दूसरे पक्ष ने बवाल काटा गया था। गांव में आगजनी और लूटपाट की घटनाएं हुई थीं। पुलिसकर्मियों सहित अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई थी। तत्कालीन समय में धर्मसिंहवा थाना जनपद सिद्धार्थनगर के अंतर्गत आता था। एक पक्ष के अनुसार गांव में बकरीद पर कुर्बानी की परंपरा नहीं थी पर कुछ लोगों के बहकावे में आकर दूसरे पक्ष के लोगों ने जबरिया कर लिया था। इस पर दूसरे समुदाय के उग्र हो जाने से बवाल हो गया था। तब से प्रदेश स्तर के उच्च अधिकारी इस पर्व पर मुसहरा का जायजा लेते हैं। इस वर्ष 17 जून को बकरीद है। इस दिन कुर्बानी होती है।
विज्ञापन

एसओ धर्मसिंहवा इंद्र भूषण सिंह ने बताया कि मुसहरा गांव में शांति व्यवस्था को लेकर 32 लोगों को भारी मुचलके में शांतिभंग में पाबंद कर दिया गया है। पर्व से पहले सुरक्षा को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई हैं। पर्व के दिन गांव में आवश्यकतानुसार पुलिस बल तैनात कर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed