{"_id":"6a6e3b564973a5ab760906f3","slug":"adm-inspects-tameshwarnath-temple-reviews-arrangements-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-154848-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तामेश्वरनाथ मंदिर का एडीएम ने किया निरीक्षण, देखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तामेश्वरनाथ मंदिर का एडीएम ने किया निरीक्षण, देखी व्यवस्था
Sun, 02 Aug 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। तीन अगस्त को श्रावण मास का पहला सोमवार है। इसको देखते हुए शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने तामेश्वर नाथ धाम शिव मंदिर में जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के मद्देनजर मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने विभिन्न बिंदुओं से संबंधित तैयारियों आदि का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर पांडाल, पोखरा आदि के आसपास सुरक्षा व्यवस्था प्रबंधन का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पूजा-अर्चना तथा जलाभिषेक के दौरान शिव-भक्तों को कोई असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए।