फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ADM assessed the ground reality at the polling booths

Sant Kabir Nagar News: एडीएम ने परखी बूथों की हकीकत

Sun, 18 Oct 2026 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
ADM assessed the ground reality at the polling booths
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को अधिकारियों ने फील्ड में उतरकर हकीकत परखी। एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्यप्रकाश ने मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
एडीएम सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय नौदरी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय तुलसीपुर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मेंहदावल नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय और डीएवी इंटर कॉलेज में बनाए गए बूथों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 301 से 324 तक के सभी बीएलओ और सुपरवाइजर मतदाता सूची और फॉर्म-6, 7, 8 के साथ मौजूद मिले।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत की और नए वोट बनवाने आए युवाओं के फॉर्म भरवाए। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहने पाए। घर-घर जाकर सत्यापन करें और मृतक, स्थायी रूप से बाहर गए तथा डुप्लीकेट नामों को चिह्नित कर हटाएं। एडीएम ने कहा कि आयोग का लक्ष्य शत-प्रतिशत त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करना है, इसलिए इस विशेष अभियान को गंभीरता से लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed