फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Addressing the problems of pensioners is the responsibility of the officers.

Sant Kabir Nagar News: पेंशनर्स की समस्याओं का निदान अफसरों की जिम्मेदारी

Thu, 18 Dec 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 18 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Addressing the problems of pensioners is the responsibility of the officers.
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने पेंशनर्स दिवस पर बुधवार को पेंशनर्स के साथ बैठक की। उन्होेंने कहा कि पेंशनर्स हमारी धरोहर हैं। इन्होंने राष्ट्र निर्माण की आधारशिला रखी है। उनकी समस्याओं का समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है। डीएम ने पेशनरों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष सुभाष यादव एवं पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में पेंशनर्स के बैठने के लिए एक कक्ष उपलब्ध कराने पर डीएम का आभार जताया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित पेंशनर्स का शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्हें योग क्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई। 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। डीएम ने पेंशनर्स को पुष्पमाला पहनाकर एवं अंग-वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed