{"_id":"64a1b03a4ab31094790454c6","slug":"activists-take-out-lantern-procession-against-power-cuts-khalilabad-news-c-7-1-226859-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिजली कटौती के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने निकाला लालटेन जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिजली कटौती के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने निकाला लालटेन जुलूस
Sun, 02 Jul 2023 10:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 02 Jul 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
शहर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह के आह्वान पर रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में लालटेन के साथ जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति व निगम में रिक्त पदों को भरने की मांग किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गविजय यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बैंक चौराहा पर एकत्र हुए। यहां से गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक होते हुए मेंहदावल बाईपास तक लालटेन जुलूस निकाला। पूर्व जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने सरकार से मांग किया कि प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति कराई जाए। साथ ही बिजली निगम में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। इस दौरान बौद्ध प्रांत प्रभारी सौम्येंद्र प्रताप श्रीवास्तव, ब्रह्मदेव सिंह, आबिद अली फिरदौसी, अरविंद यादव, जुनैद अहमद सिद्दीकी, अनुराग जायसवाल, रमजान मिश्र, राज यादव, सूर्यकांत मौर्य आदि उपस्थित रहे।