फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Action will be taken on use of JCB in MNREGA works

Sant Kabir Nagar News: मनरेगा कार्यों में जेसीबी के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई

Sat, 27 Apr 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 27 Apr 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on use of JCB in MNREGA works
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मनरेगा कार्यों में व्यापक अनियमितता मिलने पर उपायुक्त श्रम व रोजगार प्रभात कुमार द्विवेदी ने कहा है कि मनरेगा के कार्यों में श्रमिकों की जगह जेसीबी मशीन से कार्य कराया गया तो दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई होगी।

पिछले दिनों उपायुक्त श्रम व रोजगार ने बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ सेमरियावां, नाथनगर के ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्याें की जांच की थी। जिसमें व्यापक अनियमितता मिली थी। कहीं पुराने कार्यों को नया दिखाकर भुगतान करा लिया गया तो कहीं मानक से कम श्रमिकों से काम लिया गया। जिस पर आरोपियों को नोटिस दिया जा रहा है। मनरेगा कार्याें में अनियमितता की पुष्टी होने के बाद उपायुक्त श्रम व रोजगार ने कहा है कि मनरेगा कार्यों में श्रमिकों की जगह जेसीबी का उपयोग कर कार्य कराया गया तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी और इसकी भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed