{"_id":"649c6ac1954f9c41ee010fa6","slug":"action-will-be-taken-if-deficiencies-are-found-in-the-works-khalilabad-news-c-7-1-222808-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यों में कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यों में कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई : सीडीओ
Wed, 28 Jun 2023 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 28 Jun 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन में अधूरे पड़े भवन की समीक्षा बैठक को संबोधित करते सीडीओ संत कुमार।
संतकबीरनगर। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी संतकुमार की अध्यक्षता में 50 लाख रुपये एवं उससे अधिक लागत के अन्य निर्माण कार्यो की समीक्षा की गई। बैठक में पूर्व में किए गए निरीक्षण में पाए गए कमियों को स्लाइड पर इगिंत करते हुए इसमें सुधार के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि फिर कमियां मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजकीय इंटर काॅलेज करमाखान का निर्माण यूपी सिडको द्वारा कराया जा रहा है। परियोजना पूर्ण हो गयी है। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय चकदही के भवन के मरम्मत कार्य की स्वीकृति वर्ष 2019-20 में हुई है। स्वीकृति लागत 2.58 करोड़ रुपये है। इसके सापेक्ष 90 लाख रुपये अवमुक्त हुआ है। धनभाव के कारण कार्य बाधित है। कलक्ट्रेट के आवासीय भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। हस्तगन की कार्रवाई चल रही है। ग्राम सभा चंदहर में डीहराजा स्थान पर स्थित पोखरे का सौंदर्यीकरण व सीढ़ी का निर्माण कार्य यूपीपीसीएल द्वारा कराया जा रहा है, कार्य पूर्ण हो गया है। निर्देश दिए गए कि हैंडओवर कराया जाए।
जनपद में कस्तूरबा गांधी विद्यालय में शैक्षिक भवन व छात्रावास का निर्माण का कार्य यूपीसीएलडीएफ द्वारा कराया जा रहा है। कार्यो के संबंध में निरीक्षण के समय पाए गए कमियों के फोटोग्राफ दिखाए गए। निर्देश दिए गए कि कमियों तत्काल ठीक कराया जाए तथा सुनिश्चित किया जाए कि कार्य मानक के अनुरूप हो। बैठक में संबंधित कार्यदायी संस्थाएं एवं संबंधित परियोजनाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।