फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Action will be taken for negligence in investigations.

Sant Kabir Nagar News: विवेचनाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Fri, 25 Sep 2026 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken for negligence in investigations.
संतकबीरनगर। अपराधों की रोकथाम और लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण को लेकर क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह ने बृहस्पतिवार की रात थाना मेंहदावल में सर्किल के सभी थानों के विवेचकों का अर्दली रूम किया। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा कर विवेचकों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी ने विशेष रूप से 60 और 90 दिन से लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि विवेचनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक मामले में निष्पक्षता के साथ साक्ष्यों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने अपराधों के प्रभावी अनावरण और गुणवत्तापूर्ण गुडवर्क करने पर भी जोर दिया। साथ ही यक्ष एप के माध्यम से अपराधियों का सत्यापन कर उनके संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्दली रूम में विवेचकों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई पूरी करने के लिए निर्देशित किया गया। क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया कि विवेचना में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed