फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   action in incrochment in Khalilabad and mahuli

खलीलाबाद, महुली में हटा अतिक्रमण 

Thu, 02 Jun 2016 12:43 AM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
संतकबीरनगर/ ब्यूरो Updated Thu, 02 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
action in incrochment  in Khalilabad and mahuli
अमरोहा के जोया में सोतनदी पर बनाए गए मकान - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
संतकबीरनगर/ धनघटा, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया।
इसमें खलीलाबाद और महुली में सड़क के किनारे ठेला, रेहड़ी, गुमटी, टीन शेड आदि रखकर पटरियों का अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय के निर्देश पर बुधवार को कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मेंहदावल चौक से लेकर
मुखलिसपुर, गोलाबाजार आदि क्षेत्रों में सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों को हटाया गया।
अतिक्रमण हटाने के दौरान सड़क तक ठेला लगाने वालों को पीछे कराया गया, जबकि गोलाबाजार में छाजन डालकर अतिक्रमण करने वालों के छाजन हटवाकर उन्हें पीछे कराया गया। इसी प्रकार मंगलवार की देर शाम एसओ महुली संतोष तिवारी, एसआई प्रदीप सिंह, एसआई कमलेश सिंह, एसआई कैलाश नाथ यादव, एसआई शर्मा सिंह, एसआई भैरोनाथ, जमीर खान, तबरेज अहमद, ज्ञानचंद यादव, विनोद पांडेय, दिलीप आदि पुलिस कर्मियों ने महुली टैक्सी स्टैंड चौराहे से दक्षिण चौराहे तक सड़क के किनारे अतिक्रमण कर रास्ता अवरुद्व करने वालों का कब्जा हटवाया।


 क्षेत्र के लोगों ने पुलिस के इस कार्रवाई की प्रशंसा की है। लोगों का कहना है कि कस्बे को अतिक्रमण मुक्त कराने से जहां जाम की समस्या से निजात मिलेगी वहीं इसकी सुंदरता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed