{"_id":"67991fe0c6c2c2fa790e1223","slug":"action-after-actionthe-game-of-religious-conversion-is-not-stopping-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-127721-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कार्रवाई पर कार्रवाई...नहीं थम रहा धर्म परिवर्तन कराने का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कार्रवाई पर कार्रवाई...नहीं थम रहा धर्म परिवर्तन कराने का खेल
Tue, 28 Jan 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में धर्म परिवर्तन का खेल काफी पहले से चल रहा है। इससे पहले कोतवाली क्षेत्र के औरही और गरथवलिया गांव में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया था।
जिसमे छह लोग जेल गए। अभी 23 जनवरी को केरल के दंपति समेत चार लोगों पर गैंगस्टर भी लगा है। धनघटा क्षेत्र के खेवसिया गांव में धर्म परिवर्तन का खेल पकड़े जाने के बाद एक बार फिर से मामला चर्चा में आया। कोतवाली क्षेत्र के औरही गांव में दिसंबर 2023 में सबसे पहले धर्म परिवर्तन का मामला पुलिस के समक्ष आया था। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज था।
इधर पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार करके केरल के दंपती जोंस पुल्लुल बेलिल व एलम्मा जोंस और अजोरे निवासी भक्ठी टोला बेल्दारी थाना बखिरा एवं रामबरन निवासी पचांवा थाना दुधारा के खिलाफ 23 जनवरी को गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
वहीं गरथवलिया गांव में छह दिसंबर 2024 को धर्म परिवर्तन की सूचना पर कोतवाली एवं एसओजी टीम ने छापा मारा। पुलिस ने मामले में केस दर्जकर गरथवलिया गांव निवासी मोहित एवं कमलेश और बस्ती जनपद के गुलहरिया गांव निवासी श्रवन को गिरफ्तार करके जेल भेजने का काम किया।