{"_id":"6a946a833d6211a1030fdcf2","slug":"achieve-nipun-goals-by-improving-educational-quality-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-156396-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शैक्षिक गुणवत्ता सुधार के साथ हासिल करें निपुण लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शैक्षिक गुणवत्ता सुधार के साथ हासिल करें निपुण लक्ष्य
विज्ञापन
सेमरियावां। बीआरसी सेमरियावां पर प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक शामिल हुए। बैठक में विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार के साथ निपुण लक्ष्य हासिल करने और विभागीय योजनाओं को समय से पूरा करने पर जोर दिया गया।
बैठक में शासन और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की गई। शैक्षिक सत्र 2026-27 में शारदा कार्यक्रम के तहत आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिह्नीकरण और नामांकन, निपुण प्लस एप के माध्यम से छात्र आकलन तथा विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली गई। मध्याह्न भोजन योजना, स्पर्श, विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था, अभिभावक-शिक्षक बैठक, प्रेरणा पोर्टल पर नामांकन, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग, समर्थ पोर्टल पर दिव्यांग बच्चों की उपस्थिति, आधार अपडेट और यू-डायस प्लस से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा हुई।
इसके अलावा कायाकल्प के 19 पैरामीटर, जिओट पोर्टल पर शिक्षकों के प्रशिक्षण, सामुदायिक सहभागिता, डीबीटी, गुणवत्ता शिक्षा, शिक्षक डायरी के नियमित प्रयोग और शिक्षण-अधिगम सामग्री के प्रभावी उपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
निर्माण कार्यों की प्रगति, आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकन, वित्तीय अभिलेखों के रखरखाव, विभिन्न डीसीएफ, स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब, टैबलेट के उपयोग, पठन-पाठन की समय-सारिणी और उल्लास एप पर पंजीकरण सहित अन्य बिंदुओं की भी समीक्षा की गई।
खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को प्राथमिकता दी जाए। प्रधानाध्यापक निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए गंभीरता से कार्य करें और विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र बच्चों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने और विभागीय निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन करने के निर्देश दिए।
बैठक में जफीर अली, मो. आजम, मो. शोएब अख्तर, मुख्तार आलम, सर्वेश प्रताप सिंह, असरारुल हक, भरत कुमार, अबुल कलाम, राजमुनी, विनोद कुमार, गणेश प्रसाद चौरसिया, केएन पांडेय, संतोष तिवारी, आफाक अहमद, सुशील शर्मा, सुरजन गोंड आदि मौजूद रहे।