फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused of tearing a woman's clothes, case

Sant Kabir Nagar News: महिला के कपड़े फाड़ने का आरोप, केस

Mon, 31 Jul 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 31 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Accused of tearing a woman's clothes, case
-कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है महिला
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से गांव के कुछ लोगों ने छेड़खानी की। उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर महिला की पिटाई की। आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। रविवार को ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति दृष्टिविहीन हैं। उनके बच्चे छोटे-छोटे हैं। आरोप है कि महिला की पट्टीदार से जमीन को लेकर विवाद है। 21 जुलाई को पीड़िता अपने खेत में धान की रोपाई के लिए ट्रैक्टर चलवा रही थी। उसी दौरान विपक्षी पहुंच गए और ट्रैक्टर वाले को भगा दिए। महिला ने विरोध किया तो उसे अपशब्द कहा और मारने-पीटने लगे। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed