फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused of sowing wheat on leased land, FIR registered.

Sant Kabir Nagar News: पट्टे की जमीन पर गेहूं बोने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 08 Dec 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 08 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Accused of sowing wheat on leased land, FIR registered.
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के विसौवा गांव में मत्स्य पालन पट्टा की जमीन पर जबरिया गेहूं बोने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बिसौवा गांव के लालजी साहनी ने तहरीर दी कि उनके नाम से 10 वर्षीय मत्स्य पालन पट्टा आवंटित है। इस वर्ष कम बारिश होने से ताल का बड़ा हिस्सा सूख गया है। इसका लाभ उठाते हुए गांव के तेज प्रकाश उर्फ सचिन, महेंद्रनाथ व उनकी पत्नी, तेज प्रकाश के बड़े भाई लाठी डंडा एवं फावड़ा से लैस होकर ताल वाले भाग पर जबरन गेहूं की बुआई कर रहे थे। 22 नवंबर को लगभग 3 बजे वह विवाह समारोह में जाने के लिए घर से निकले। ताल के पास भीड़ देखकर रुके और गेहूं की बुआई पर आपत्ति जताई तो आरोपियों ने फावड़ा लेकर उनको दौड़ा लिया। किसी तरह वह गाड़ी से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। आरोपी उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed