{"_id":"68ebf20f558d43ad7b04ecfa","slug":"accused-of-sexual-exploitation-on-the-pretext-of-marriage-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-139737-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप
Sun, 12 Oct 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का एक युवक पर आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अनुसूचित जाति से संबंधित हैं और अपनी बेटी के साथ गांव में रहती हैं। उनकी बेटी गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई करती है। इसी दौरान एक गांव निवासी अमरीश यादव ने छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि शादी की बात करने पर बेटी को जातिसूचक गालियां दी और शादी करने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि उसकी उनुपस्थिति में दो सितंबर को घर में जबरदस्ती घुस कर आरोपी ने बेटी सेे संबंध बनाए। इसकी शिकायत आरोपी के पिता से करने पर उन्होंने जानमाल की धमकी दी।
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी अमरीश यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद