{"_id":"68e011ca7378d585a10afde3","slug":"accused-of-robbing-womans-mangalsutra-arrested-with-weapon-within-24-hours-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-139256-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिला से मंगलसूत्र लूटने के आरोपी 24 घंटे में असलहा समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिला से मंगलसूत्र लूटने के आरोपी 24 घंटे में असलहा समेत गिरफ्तार
Fri, 03 Oct 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के रजनौली गांव से शिवचर्चा सुनकर बृहस्पतिवार शाम देवरानी के साथ पैदल घर खैराटी गांव जा रही महिला का मंगलसूत्र लूटकर बाइक सवार बदमाश फरार होे गए। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से घटना में संलिप्त दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूट का मंगलसूत्र व अवैध असलहा भी बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार धनघटा थाना क्षेत्र के खैराटी गांव निवासी लक्ष्मी देवी अपनी देवरानी संगीता के साथ बगल के गांव रजनौली में आयोजित शिवचर्चा कार्यक्रम में शामिल होकर शाम करीब छह बजे के आसपास घर जा रही थीं। खैराटी गांव से 200 मीटर उत्तर दोनों पहुंची ही थी कि बगैर नंबर की पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और संठी बाजार जाने का रास्ता पूछने लगे।
लक्ष्मी देवी रास्ता बताती कि बाइक सवार एक बदमाश ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट्टा मारकर छीन लिया और तेजी से वहां से बाइक लेकर भाग गए। घटना की सूचना पर पुलिस बल के साथ सीओ धनघटा प्रियम राजशेखर पांडेय और प्रभारी निरीक्षक धनघटा जय प्रकाश दूबे मौके पर तत्काल पहुंच गए और घटना की पूरी जानकारी करने के बाद बदमाशों की धर-पकड़ के लिए पुलिस टीम को लगा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से घटना संलिप्त दोनों आरोपियों को 24 घंटा के भीतर ही रजनौली गांव स्थित बाग के पास सड़क से गिरफ्तार करने में कामयाबी पाया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान दीपक राय व आलोक राजभर निवासी दुघरा कला थाना धनघटा के रूप में हुई। इनके पास से पुलिस ने एक कट्टा, दो कारतूस, एक मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक व महिला से छीना मंगलसूत्र बरामद हुआ।
कोट
महिला के साथ हुई लूट की घटना के बाद मामले में केस दर्जकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था। पुलिस टीम ने घटना में संलिप्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से महिला का मंगलसूत्र, अवैध असलहा व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर लिया गया है।
-प्रियम राजशेखर पांडेय, सीओ धनघटा