फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused of robbery from businessman arrested

Sant Kabir Nagar News: व्यापारी से लूट का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Mar 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 13 Mar 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Accused of robbery from businessman arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने व्यापारी के साथ हुई लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अयोध्या जनपद के रूदौली थाना क्षेत्र स्थित अख्तियारपुर गांव निवासी श्रीचंद दो मार्च को पिकअप पर बैठकर बरदहिया बाजार खरीदारी करने आ रहे थे। बस्ती टोल प्लाजा पास करने के बाद खलीलाबाद में सूनसान स्थान पर ड्राइवर ने गाड़ी को रोक करके उनका मोबाइल फोन व छह हजार रुपये नकदी छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में संबंधित पिकअप चालक को मंगलवार को दोपहर दो बजे के आसपास टेमा रहमत चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में चालक की पहचान नागेंद्र पुत्र बालक राम निवासी गांव कुरौनी थाना बंथरा जनपद लखनऊ के रूप में हुआ। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट का मोबाइल फोन व 5460 रुपये नकद भी बरामद कर लिया। जिसके बाद आरोपी को संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed