फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused of raping a woman by showing a knife

चाकू दिखाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप

Tue, 19 Jul 2022 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a woman by showing a knife
चाकू दिखाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
बखिरा(संतकबीरनगर)। पांच महीने पहले चाकू दिखाकर महिला से दुष्कर्म करने, मारने-पीटने के मामले में रविवार देर शाम को पुलिस ने आरोपी युवक और दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायाल के आदेश पर किया है।
पीड़िता का आरोप है कि वह 13 फरवरी की शाम सात बजे गांव स्थित अपने पुराने मकान पर सामान रखने गई थी। सामान रखने का विरोध विपक्षियों ने किया। आरोपी युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। लाठी-डंडे से उसे मारा पीटा और जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि रात में वह नए घर पर बेटों के साथ सो रही थी। करीब 11 बजे आरोपी युवक चाकू लेकर उसके घर पहुंच गया। चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जागकर आए उसके बेटे ने आरोपी को लाठी से धमकाते हुए भागने पर मजबूर किया। आरोपी युवक ने पुराने घर पर आने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसने लोक लाज व अभियुक्त के भय से किसी को भी घटना से अवगत नही कराया। बाद में कार्रवाई के लिए थाने पर शिकायती पत्र दिया, लेकिन आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थनापत्र भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि आरोपी युवक पर दुष्कर्म, छेड़खानी और दो महिलाओं पर मारपीट का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed