{"_id":"69961a006f5ba833680f2a2d","slug":"accused-of-marking-attendance-on-the-same-photo-for-several-days-khalilabad-news-c-227-1-sgkp1034-153759-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एक ही फोटो पर कई दिन हाजिरी लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एक ही फोटो पर कई दिन हाजिरी लगाने का आरोप
Thu, 19 Feb 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बर्डपुर ब्लॉक में मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों में एक ही फोटो पर कई दिन हाजिरी लगाकर अनियमिता करने का आरोप लगा है। आरटीआई कार्यकर्ता देवेश मणि त्रिपाठी ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बर्डपुर ब्लॉक के ग्राम सिंहोरवा बुजुर्ग, चकईजोत और बरगदी समेत अन्य ग्रामों में अनियमितता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इन गांवों में एक ही फोटो खींचकर कई माह तक फर्जी हाजिरी लगाई गई है। उन्होंने जांचकर इसमें शामिल सभी अधिकारियों व कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। डीसी मनरेगा संदीप सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन