फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused of filling fake Form 7, protest held

Sant Kabir Nagar News: फर्जी फार्म सात भरवाने का आरोप, किया प्रदर्शन

Thu, 05 Feb 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 05 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Accused of filling fake Form 7, protest held
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता- संवाद
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी ने कुछ मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के लिए फर्जी तरीके से फॉर्म-7 भरवाने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि मेंहदावल, खलीलाबाद और धनघटा विधानसभा क्षेत्रों के मुस्लिम बहुल गांवों में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से जबरन फॉर्म-7 पर हस्ताक्षर करवा रहे हैं। जिसका उपयोग मतदाताओं के नाम काटने के लिए होता है। सामान्यतः एसआईआर के माध्यम से फॉर्म-6, 7, 8 के तहत मतदाताओं के नाम बढ़ाए, काटे या संशोधित किए जाते हैं।
विज्ञापन

जब सपा कार्यकर्ताओं को इस अनियमितता की जानकारी मिली, तो उन्होंने संबंधित बीएलओ के घर जाकर पड़ताल की। इसके बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उप जिलाधिकारी मेंहदावल को भी ज्ञापन के माध्यम से इस पूरे प्रकरण से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष ने मांग की है कि जिले में जितने भी फॉर्म-7 गलत तरीके से भरे गए हैं, उन्हें तत्काल निरस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो जिला समाजवादी पार्टी इस मुद्दे पर जिले में बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने वालों में वरिष्ठ नेता रामदरस यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयराम पांडेय, सुबोध यादव, महेंद्र प्रताप यादव, संतोष कुमार यादव, गौहर अली खान, जनार्दन यादव, ब्रह्मदेव सिंह, विनोद यादव, जावेद अहमद, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद, मोहम्मद हुसैन, राम भरोसे वारसी, लालचंद यादव, रमेश यादव, सैय्यद फिरोज अशरफ, मनोहर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed