{"_id":"679fb0cee8964331fe06d3e7","slug":"accused-of-filing-two-cases-in-the-same-case-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-127981-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एक ही मामले में दो मुकदमा दर्जकर करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एक ही मामले में दो मुकदमा दर्जकर करने का लगाया आरोप
Sun, 02 Feb 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। पीआरबी के सिपाहियों और सभासद के बीच हुई मारपीट के मामले में सभासद के पिता ने पुलिस पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को इस संबंध में पत्र भेजा है। उनका कहना है कि एक ही मामले में दो मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने उनके साथ फरेब किया है। वहीं पुलिस ने इस आरोप को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।
मारपीट, सरकारी कार्य में व्यवधान व एससी एसटी एक्ट के आरोपित सभासद शशि कपूर राय के पिता हरगोविंद राय ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा है। अपने पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके बेटे शशि कपूर राय एवं तीन अन्य के खिलाफ 16 जनवरी को गलत तरीके से एक ही अपराध संख्या में दो केस दर्ज किया गया है। दोनों मुकदमे में अलग-अलग विवेचक का नाम दर्ज हैं, दोनों मुकदमों में जिन विवेचकों के नाम का उल्लेख किया गया है वह वर्तमान में जिले में तैनात ही नहीं हैं। पुलिस ने यह कृत्य जान-बूझकर किया है। न्यायालय में अब तक एक ही मुकदमे की पत्रावली पेश की गई है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक से प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
वहीं धर्मसिंहवा थानाध्यक्ष पूनम मौर्या का कहना है कि यह आरोप गलत और बेबुनियाद है। सभासद और सिपाही विवाद प्रकरण में एक ही मुकदमा दर्ज है। कंप्यूटर में पुरानी आईडी एक अन्य अधिकारी का दर्ज था। जिससे उनका नाम एफआईआर की कॉपी में प्रदर्शित हो रहा है। इसे सही कर लिया गया है।