{"_id":"696e74474bd53493d90ee7fa","slug":"accused-of-damaging-house-and-threatening-life-and-property-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-144665-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मकान क्षतिग्रस्त करने व जानमाल की धमकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मकान क्षतिग्रस्त करने व जानमाल की धमकी का आरोप
Mon, 19 Jan 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र की नगर पंचायत मगहर के काजीपुर जोकहरिया मोहल्ले में मकान क्षतिग्रस्त करने व जानमाल की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता अनुसुइया ने शिकायती पत्र में बताया कि उनके पति राकेश कुमार व पटीदार राजमन में जमीन का बंटवारा हो गया है। वे अपने हिस्से में मकान बनाकर रह रहे थे। एक जनवरी 2022 को विपक्षी राजमन, विजय कुमार व अजय गोलबंद होकर घन व हथौड़े से मकान की छत को क्षतिग्रस्त कर दिया। बारिश का पानी टपकने लगा और मकान गिरने का खतरा बना रहता है। विपक्षी उनकी जमीन पर जबरिया नींव बना दी। मकान की छत के निर्माण में दो से तीन लाख रुपये का खर्च आएगा। पुलिस व राजस्व कर्मी घाटे का अवलोकन करके क्षतिपूर्ति दिलाने की बात कही थी। विपक्षी मात्र 20 हजार रुपये दे रहे हैं। इससे क्षत का निर्माण व मरम्मत संभव नहीं है। कई बार प्रार्थना पत्र देने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। विपक्षी बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर ली गई है। संवाद