फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused of Brutality Against Wife Arrested

Sant Kabir Nagar News: पत्नी से दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Apr 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 09 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Accused of Brutality Against Wife Arrested
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में पत्नी के साथ क्रूरता के आरोपी पति को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने न केवल पत्नी को बंधक बनाकर पीटा, बल्कि चरित्र पर संदेह जताकर उसके प्राइवेट पार्ट को गर्म रॉड से जला दिया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र की पीड़िता के पहले पति से तीन बच्चे (दो बेटियां, एक बेटा) हैं। पति से अनबन के बाद वह मायके रहने लगी थी। इसी बीच तमकुहीराज के अनिरुद्ध अली ने बच्चों को पिता जैसा प्यार और बेहतर परवरिश का झांसा देकर उससे निकाह कर लिया। निकाह के कुछ समय बाद वह उसे बंगलरू ले गया, जहां उसका असली चेहरा सामने आया। वह नशे का आदी निकला और छोटी-छोटी बात पर पत्नी को लोहे की जंजीर और डंडे से पीटने लगा। करीब छह माह पूर्व अनिरुद्ध ने अपनी सौतेली बेटी से दुष्कर्म किया। बंगलूरू पुलिस ने उसे जेल भिजवा दिया था। तीन माह बाद बाहर आते ही उसने झांसा देकर पत्नी को साथ रहने के लिए मना लिया। अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित मां ने उसे रिश्तेदार के घर भेज दिया।
विज्ञापन

4 अप्रैल को आरोपी अनिरुद्ध अली ने पुरानी बातों पर समझौते और इलाज कराने के बहाने पत्नी को पैतृक गांव बुलाया। वहां उसने परिजनों की मदद से कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ दरिंदगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed