{"_id":"63cad531cef7a245e904a1b6","slug":"accused-of-beating-the-child-by-tying-it-to-a-tree-khalilabad-news-gkp464944755-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बालक को पेड़ से बांधकर पिटाई करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बालक को पेड़ से बांधकर पिटाई करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
बालक को पेड़ से बांधकर पिटाई करने का लगाया आरोप
बचाव में पहुंची मां को भी पीटा, आरोपी पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा(संतकबीरनगर)। 13 जनवरी को सौरहा गांव में बच्चों को बीच हुए विवाद में एक युवक पर बालक को पेड़ से बांधकर पिटाई करने का आरोप लगा है। बचाव में आई उसकी मां को भी पीटा। इस मामले में पीड़ित मां ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया है।
सौरहा गांव निवासी नूरजहां पत्नी माजिद अली का आरोप है कि 13 जनवरी की दोपहर 12:30 बजे बेटा मुर्तजा (12) गांव के तनवीर अली के बेटे के साथ खेल रहा था। इस दौरान बच्चों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि तनवीर ने उसके बेटे को अपशब्द कहते हुए पिटाई कर कर दी। बाद में घसीटते हुए बेटे को पेड़ से बांधकर डंडे से पीटा। आरोपी के भय से ग्रामीण बचाव में आगे नहीं आए।
उनका आरोप है कि जब वह बेटे के बचाव में पहुंचीं तो आरोपी ने उसे पीटा। शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। महिला का आरोप है कि 15 जनवरी को राजेडीहा पुलिस चौकी पर शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी। एसओ छोटेलाल राम ने बताया कि आरोपी तनवीर अहमद पर केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।