फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused of attempted murder arrested, sent to jail

Sant Kabir Nagar News: हत्या की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

Wed, 03 Dec 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 03 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Accused of attempted murder arrested, sent to jail
धनघटा। क्षेत्र के दुल्हापार बाजार में एक सप्ताह पहले मारपीट व असलहा से जानलेवा हमला करने के आरोपी अमौली गांव निवासी नीतीश सिंह को पुलिस ने मंगलवार को मझौरा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 9 एमएम की पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए गए। उसके खिलाफ इसके पहले भी पांच मामले पंजीकृत हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन


एसओ धनघटा जयप्रकाश दूबे ने बताया कि अमौली गांव निवासी नीतीश सिंह उर्फ अक्षय सिंह ने 25 नवंबर को अपने सहयोगी ध्रुव सिंह, रोहित सिंह, अश्वनी और गोपी निवासी अमौली के साथ दुल्हापार बाजार में पहुंचा और दुल्हापार निवासी धनंजय सिंह को गालियां देते हुए जान से मारने के लिए फायरिंग कर दी। गोली मिस होने से धनंजय सिंह बच गए। असलहे की बट से मारकर लहूलुहान कर दिया और असलहा लहराते आरोपी भाग गए थे। धनंजय ने प्राथमिकी दर्ज काई थी। तभी से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। सूचना मिली कि नीतीश सिंह उर्फ अक्षय सिंह मझौरा गांव के पास देखा गया है। वह कहीं भागने की फिराक में है। थाना प्रभारी जयप्रकाश दूबे टीम के साथ वहां पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। विधिक कार्रवाई पूरी करके उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed