{"_id":"66b3b2964dd1c75e6d0097db","slug":"accused-arrested-in-case-of-indecent-remarks-on-chief-minister-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-118898-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Wed, 07 Aug 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
- भाजपा नगर महामंत्री ने पुलिस को दी तहरीर, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पालिका परिषद खलीलाबाद के पूर्व सभासद पर मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी के मामले में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर पूर्व सभासद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
एसपी को दिए शिकायत पत्र में भाजपा नगर महामंत्री कन्हैया वर्मा ने बताया कि मटिहना के पूर्व सभासद शैलेश गौतम उर्फ डब्बू पुत्र भूअर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं। साथ ही देवी-देवताओं के लिए भी अपमानजनक टिप्पणी करते हैं। 6 अगस्त को शैलेश मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी की है। भाजपा नेता ने पूर्व सभासद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी पूर्व सभासद शैलेश गौतम पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पूर्व सभासद को गिरफ्तार करके सभी विधिक कार्रवाई पूरी करके मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया है।