{"_id":"6ad3d7740dbc34ddfc011a52","slug":"accusation-of-taking-50000-rupees-and-a-mangalsutra-under-the-pretext-of-providing-medical-treatment-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-159123-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: इलाज के बहाने 50 हजार रुपये और मंगलसूत्र ले लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: इलाज के बहाने 50 हजार रुपये और मंगलसूत्र ले लेने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेलहर कला थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल पिता और पत्नी के इलाज के नाम पर 50 हजार रुपये और मंगलसूत्र लेने, बाद में वापस मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित राम भवन निवासी ग्राम पड़रिया ने एसपी को तहरीर देकर अमरडोभा गांव निवासी शिव शंकर, उसके पिता रामचंदर गुप्ता और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित राम भवन के अनुसार, 23 सितंबर को उसकी मां श्याम दुलारी जिला अस्पताल कैली, बस्ती में भर्ती थीं। उनके इलाज के लिए उसके पिता राम मिलन के पास 50 हजार रुपये थे। आरोप है कि उसके पिता और पत्नी दुर्गावती शिव शंकर के ई-रिक्शा से अस्पताल गए थे।
लौटते समय कोहरियावां और पिपरा के बीच ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पिता का पैर टूट गया, जबकि पत्नी का बायां हाथ टूटने के साथ सिर, कमर और पैर में चोटें आईं। आरोप है कि हादसे के बाद शिव शंकर ने पिता और भाई को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान रुपये चोरी होना बताकर राम मिलन से 50 हजार रुपये ले लिए और दुर्गावती के गले से करीब 10 ग्राम वजन का मंगलसूत्र भी उतरवा लिया। इलाज में रुपये खर्च करने और शेष रकम बाद में लौटाने का आश्वासन दिया।
घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल कैली रेफर किया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। राम भवन का कहना है कि उसने कई बार रुपये और मंगलसूत्र वापस मांगा लेकिन आरोपी टालमटोल करते रहे। पांच और आठ अक्तूबर को आरोपियों के घर जाकर मांग करने पर भी उसे वापस करने का आश्वासन ही मिला।
आरोप है कि नौ अक्तूबर की शाम शिव शंकर चार अन्य लोगों के साथ नशे की हालत में उसके घर पहुंचा। सभी ने घर में घुसकर गाली गलौज की और विरोध करने पर मारपीट की। साथ ही रुपये और मंगलसूत्र वापस न करने तथा जान से मारने की धमकी दी।
उसने पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उसके आरोप के अनुसार प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। एसओ सर्वेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।