फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accusation of occupying deeded land, demand for measurement

Sant Kabir Nagar News: बैनामा शुदा भूमि पर कब्जा करने का आरोप, पैमाइश की मांग

Mon, 09 Sep 2024 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 09 Sep 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Accusation of occupying deeded land, demand for measurement
- धनघटा क्षेत्र के सोनाडी गांव का मामला
विज्ञापन

- पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के सोनाडी में स्थित एक बैनामा शुदा जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर जमीन की पैमाइश कराकर न्याय की गुहार लगाई है।

डुहिया कला गांव निवासी विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, अनिल कुमार का कहना है कि माता बसंता देवी के नाम से सोनाडी में एक बिस्वा जमीन बैनामा लिए हैं। माता की मृत्यु हो जाने के बाद वह जमीन चारों भाइयों के नाम से खतौनी में दर्ज हो गई। उस जमीन के बगल में दूसरे गाटा संख्या में एक व्यक्ति ने रजिस्ट्री कराई। रजिस्ट्री करने वाला शख्स उनकी जमीन पर भी दबंगई के बल पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


विनोद कुमार का आरोप है कि दोनों गाटे की पैमाइश के लिए तहसील में कई बार प्रार्थनापत्र दे चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे विवाद बढ़ता जा रहा है। विवाद के निस्तारण के लिए जमीन की पैमाइश जरूरी है। विनोद ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर जमीन पैमाइश कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed