फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accountants' strike continues for the second day in protest against the attack on the revenue team

Sant Kabir Nagar News: राजस्व टीम पर हमले के विरोध में लेखपालों का दूसरे दिन भी धरना जारी

Wed, 04 Dec 2024 11:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 04 Dec 2024 11:47 AM IST
विज्ञापन
Accountants' strike continues for the second day in protest against the attack on the revenue team
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के बढ़याबाबू में रविवार को खेल मैदान की पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर हमले से नाराज लेखपालों और राजस्व निरीक्षक संघ का धरना खलीलाबाद तहसील में दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे कर्मी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष विवेक रंजन ने कहा कि बखिरा में बढ़या बाबू में लेखपाल से मारपीट हुई। लेखपाल संवर्ग के साथ आए दिन ऐसी घटना हो रही है। पैमाइश के दौरान लेखपाल अपनी सुरक्षा को लेकर चितिंत है।
विज्ञापन

इस पर उचित कार्रवाई नहीं की गई है। आज दूसरे दिन भी धरना दिया जा रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन इस पर कुछ भी नहीं कर रहा है। अगर यही हाल रहा तो तीनों तहसीलों में लेखपाल कार्य से विरत रह कर आंदोलन शुरू करेंगे। इस अवसर पर रमेश चंद यादव, रामअजोर, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार, कहकशा परवीन, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed