{"_id":"570009194f1c1bb97af00299","slug":"accountant-recruiting-candidates-performed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल भर्ती के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल भर्ती के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
ज्ञापन दिया।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल भर्ती के अभ्यर्थियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि अंतिम परिणाम घोषित करने में आरक्षण के नियमों की अनदेेखी की गई है, जिससे कई अभ्यर्थी चयनित होने से वंचित रह गए। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जांच कराने की मांग की।
लेखपाल भर्ती का अंतिम परिणाम जारी होने के बाद शनिवार को बड़ी संख्या में लेखपाल भर्ती के अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने कहा कि लिखित परीक्षा परिणाम की सूची से अंतिम परिणाम की सूची का मिलान करने पर यह पता चला कि अंतिम सूची बनाने में आरक्षण के नियमों का उलंघन किया गया है।
अभ्यर्थियों ने कहा कि आरक्षित श्रेणी के ओबीसी व अनुसूचित जाति के ऐसे अभ्यर्थी जो अनारक्षित कोटे में पास हुए थे उनका चयन अनारक्षित श्रेणी के अलावा अपनी कटेगरी में शामिल नहीं किया गया। इसके कारण तमाम अभ्यर्थी अपने कोटे में चयन का लाभ नहीं पा सके और लेखपाल भर्ती के अंतिम परिणाम में उनको चयन से वंचित होना पड़ा।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने कहा कि अंतिम परिणाम की जांच कराई जाए और ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें अपने कोटे का लाभ नहीं मिला, उन्हें आरक्षण का लाभ दिलाया जाए। प्रदर्शन करने वालों में अंकुर कुमार, श्रवण कुमार, अभय सिंह यादव, मुकेश यादव, मिथिलेश कुमार यादव, प्रदीप लाल, राजन चौधरी, इंद्रजीत यादव, गिरजेश यादव, आशुतोष कुमार, नागेंद्र प्रसाद, दीपक कुमार आदि शामिल रहे।