फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accountant recommended suspension of clerk

Sant Kabir Nagar News: लिपिक के निलंबन की लेखाधिकारी ने की संस्तुति

Fri, 17 May 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 17 May 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Accountant recommended suspension of clerk
- 10 मई को एसीबी ने 50 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। बीएसए कार्यालय के लेखा विभाग में तैनात लिपिक को 10 मई को एंटी करप्शन ने 50 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेखाधिकारी बेसिक ने लिपिक के निलंबन की संस्तुति निदेशक आंतरिक लेखा से की है।
ज्ञात हो कि बीएसए कार्यालय में तैनात लेखा विभाग में लिपिक शरदेंदु को 10 मई को वेतन विसंगति को ठीक करने के नाम पर 50 हजार रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन बस्ती ने गिरफ्तार किया था। टीम लिपिक को गिरफ्तार कर कोतवाली लाई। जहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। उसके बाद टीम ने लिपिक को जेल भेज दिया। लिपिक के जेल जाने के बाद विभाग में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। तभी से लिपिक के निलंबन को लेकर लोग अटकलें लगा रहे थे।
विज्ञापन

इस संबंध में वित्त व लेखाधिकारी बेसिक अभिनव कुमार सिंह ने बताया कि लिपिक को एसीबी ने 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके बाद नियम के तहत लिपिक शरदेंदु के निलंबन की संस्तुति निदेशक आंतरिक लेखा विभाग से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed