फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   accination of 31,803

31,803 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन

Sun, 16 Jan 2022 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
accination of 31,803
चंदहर सेंटर पर कोविड का टीका लगवाने के लिए लगी भीड़।संवाद - फोटो : KHALILABAD
31,803 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

- 22,200 रखा गया था टीकाकरण का कुल लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रविवार को 10 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 143 गांव में कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 22,200 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 31,803 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 15 से 18 वर्ष के किशोर और और फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष के ऊपर के लोगों को लगी बूस्टर डोज शामिल है।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत रविवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 143 गांव में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2400 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 2001 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2400 के सापेक्ष 4180, नाथनगर में 2400 के सापेक्ष 6529, सांथा में 2400 के सापेक्ष 184, सेमरियावां में 2400 के सापेक्ष 3470, मेंहदावल में 2400 के सापेक्ष 2150, हैंसर बाजार में 2400 के सापेक्ष 4308, बेलहर में 2400 के सापेक्ष 4169, बघौली में 2400 के सापेक्ष 4263, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 300 के सापेक्ष 54 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

स्कूलों में विद्यार्थियों को लगी वैक्सीन
सेमरियावां। एमएन इंटर कॉलेज सोनौरा गौसी व मुस्लिम इंडस्ट्रियल हायर सेकेंडरी स्कूल बाघनगर में अध्ययनरत 15 से 18 वर्ष के छात्र-छात्राओं को टीका लगाया। कॉलेज संचालक शोएब नदवी ने बताया कि 100 छात्र-छात्राओं को वैक्सीन की पहली डोज लगाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य सालिम हासमी, इसरार खान, सहबाज अहमद, अफकार अहमद, मोहम्मद खालिद, सईद अहमद आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार मुस्लिम हायर सेकेंडरी स्कूल बाघनगर में 84 छात्र-छात्राओं को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। एएनएम सुषमा सोनी, निकिता कुमारी तथा सुनीता देवी ने टीका लगाया। इस दौरान प्रबंधक मो. अदनान, जाहिद अली, साद दुर्रानी, ज्योति कुमारी, मैनावती देवी, हबीबुर्रहमान, रमाशंकर यादव, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed