फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   accidental death

Sant Kabir Nagar News: हादसे में दोनों कारों के परखच्चे उड़े

Wed, 21 Jun 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 21 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
accidental death
लखनऊ के कैट इलाके में हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त दोनों कार।संवाद
धनघटा। लखनऊ में मंगलवार देर रात हुए हादसे में एसएनडी होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज नाथनगर के प्रबंध निदेशक (एमडी) और उसके दोस्त की मौत हो गई, वहीं घायल पीआरडी जवान लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। बुधवार को घटना की सूचना जैसे ही चवरिया गांव में पहुंची तो कोहराम मच गया। समाज में एमडी की अच्छी ख्याति थी, जिसकी वजह से मौत की सूचना पर हर कोई अवाक था।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के चवरिया गांव निवासी अश्वनी दूबे उर्फ सोनू दूबे (36) पुत्र स्वर्गीय सभा नारायण दुबे तीन भाइयों में मझले थे। वह नाथनगर में एसएनडी होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज के एमडी थे। वर्तमान समय में उनका परिवार लखनऊ में रहता है और वह वहीं प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। उनके बड़े भाई अतुल दूबे विधानसभा में गार्ड हैं, और छोटे भाई सूरज दूबे समीक्षा अधिकारी हैं। वर्ष 2012 में सोनू दूबे की शादी क्षेत्र के ही विश्वनाथपुर गांव में हेमलता के साथ हुई थी। उनकी पत्नी हेमलता भी समीक्षा अधिकारी हैं। उनकी दो बेटियां नौ वर्षीय आंशी और छह वर्षीय धैर्या है। उनके नजदीकी रिंकू ओझा, मुखलिसपुर निवासी त्रिपुरारी, अतुल पांडेय ने बताया कि मंगलवार देर रात लखनऊ में अश्वनी कुमार उर्फ सोनू दुबे अपने सहयोगी गोरखपुर के प्रेम प्रकाश उर्फ गोलू उपाध्याय एवं महुली क्षेत्र के अलीनगर के रहने वाले पीआरडी जवान अमृत लाल श्रीवास्तव उर्फ छोटकू लाला के साथ कार से किसी रिश्तेदार को लेने एयरपोर्ट जा रहे थे।
विज्ञापन

उसी दौरान कैंट क्षेत्र में शहीद पथ पर पहुंचने पर दूसरी कार से टक्कर हो गई। हादसे में अश्वनी उर्फ सोनू दुबे और गोरखपुर निवासी प्रेम प्रकाश उपाध्याय उर्फ गोलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में बैठे अमृत लाल उर्फ छोटकू लाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। अश्वनी दूबे उर्फ सोनू दुबे की मौत की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लखनऊ से शव गांव के लिए चल दिया है, और शाम तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed