{"_id":"647e1e95d1694503a506d346","slug":"accidental-death-khalilabad-news-c-7-1-195043-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के हरपुर के पास सोमवार को बाइक से गिरकर एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक घायल हो गया। हादसे के बाद जुटे आसपास के लोगों ने एबुलेंस से घायल को सीएचसी नाथनगर भेजवाया। ग्रामीणों की मानें तो दोनों युवक शराब के नशे में थे। घायल के पास से शराब की बोतल भी मिली है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बस्ती के लालगंज क्षेत्र के बेहिल हटवा निवासी सूर्यनाथ (26) पुत्र स्वर्गीय राम जनम राजभर सोमवार को बाइक से खलीलाबाद कोतवाली के मंझरिया रिश्तेदारी में जाने के लिए निकले। साथ में बाइक पर गांव कैथवलिया निवासी विनय पुत्र विशुन भी थे। जैसे ही वे महुली-बस्ती मार्ग पर हरपुर गांव के पास पहुंचे, उसी दौरान अचानक बाइक लेकर सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरने से सूर्यनाथ राजभर का सिर फट गया। अधिक रक्तस्राव होने के चलते मौके पर ही सूर्यनाथ की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठे विनय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। लोग एंबुलेंस से घायल को सीएचसी नाथनगर भेजवाए।
मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को थाने लेकर चली गई। सूचना पर थाने पर पहुंचकर मृतक के बड़े भाई राजू और मां बादामा देवी ने शव की पहचान की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक तेज रफ्तार में थी। दोनों सवार नशे में थे। संतुलन खोकर खुद ही बाइक समेत सड़क गिर गए थे। फिलहाल दुर्घटना किस स्थिति में हुई इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
-- -- -- -
पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में पुलिस को लग गया एक घंटा
महुली क्षेत्र के हरपुर में हुई दुर्घटना की सूचना कुछ जागरूक युवकों ने जरिये फोन से एंबुलेंस और पुलिस को दी गई, लेकिन मौके पर तय समय के भीतर एंबुलेंस तो पहुंच गई, लेकिन लगभग पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित थाने से पुलिस कर्मियों को घटना स्थल तक पहुंचने में एक घंटा से अधिक समय लग गया। जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश दिख रहा था। पुलिस की सुस्ती के चलते खून से लथपथ शव सड़क पर पड़ा रहा। लोगों को दिक्कत हो रही थी। इतना ही नहीं पुलिस शव को बैग में रखने के बाद थाने तक ले जाने के लिए काफी देर तक सवारी वाहनों को रोककर शव को थाने तक पहुंचने का पुलिसिया रौब डाल रही थी। इसके चलते टेंपो पर बैठी सवारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति लोगों में काफी गुस्सा व्याप्त था।
इस संबंध में थानाध्यक्ष भगवान सिंह से कहा कि सूचना के तत्काल बाद पुलिस मौके लिए रवाना हो गई थी। पुलिस हर सूचना पर त्वरित पहुंच कर कार्रवाई करने को तैयार है।