{"_id":"6463d1e219228139a0074674","slug":"accidental-death-khalilabad-news-c-7-1-170277-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: टेंपो के चपेट में आने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: टेंपो के चपेट में आने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पौली। धनघटा क्षेत्र के दूल्हापार- परसहर मार्ग पर मंगलवार की देर शाम टेंपो की चपेट में आने से वृद्घ की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंचे परिजन वृद्घ को सीएचसी मलौली ले गए,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पौली चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि पौली के जिनवापुर टोला निवासी 65 वर्षीय रामधनी मंगलवार को दूल्हापार बाजार करने गए थे। जब वह बाजार से शाम करीब साढ़े सात बजे पैदल घर लौट रहे थे। उसी दौरान दूल्हापार- परसहर मार्ग पर पीछे से तेज रफ्तार से गुजरी टेंपों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रामधनी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन उन्हें सीएचसी मलौली ले गए,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ जयबर्धन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेजा जा रहा है। घटना से परिजन गमगीन थे। इस मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।