{"_id":"64821bbc3943713b35081c26","slug":"accident-injured-khalilabad-news-c-7-1-199942-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बोलेरो टकराने से भिड़े बराती नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बोलेरो टकराने से भिड़े बराती नौ घायल
Thu, 08 Jun 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के डिहवा बाजार में दो गांव से जा रही बारात बुधवार की देर बोलेरो के साइड लेने के चक्कर में टकरा गई। उसके बाद बरातियों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान दोनों पक्ष के नौ लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली में करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में किसी भी पक्ष से तहरीर मिलने से इन्कार किया है।
धनघटा क्षेत्र के टाडा गांव और महुली क्षेत्र के गोरया घाट से सिकरीगंज की तरफ बोलेरो से बारात जा रही थी। डिहवा बाजार में राम जानकी मार्ग पर एक दूसरे से साइड लेने के दौरान बोलेरो आपस में टकरा गई। उसके बाद बरातियों में मारपीट करना शुरू हो गई। दोनों पक्ष से चले ईंट पत्थर में डिहवा बाजार निवासी सरवर अली (25), बासुकीनाथ (25), सुनील सिंह (33), कामाख्या (22) वर्ष, बैजनाथ अग्रहरी (28) वर्ष, रोहित सोनकर (23) वर्ष, सुंदर (17) वर्ष, गोरया घाट निवासी सर्वेश और दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
करीब आधे घंटे तक सड़क पर हो रही मारपीट से दोनों तरफ से आवागमन बंद हो गया। मारपीट के समय असलहा का भी प्रदर्शन किए जाने की बात प्रत्यक्षदर्शी बता रहे हैं। घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी तो लोहरैया पुलिस चौकी से पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख मारपीट के आरोपी भाग निकले। घायल हुए लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पर पहुंचकर इलाज कराया।
विज्ञापन
सीएचसी मलौली के अधीक्षक डॉ. विनोद राव ने बताया कि सभी घायलों को रेफर कर दिया गया है। दूसरी तरफ थानाध्यक्ष संतोष मिश्रा का कहना है कि डिहवा बाजार में बरातियों के बीच मारपीट होने की सूचना है, लेकिन इस मामले में किसी भी पक्ष से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। एक अन्य समाचार के अनुसार धनघटा क्षेत्र के सेमरडाडी चौराहे पर बृहस्पतिवार के दोपहर बरातियों के बीच आपस में मारपीट हो गई, जिसमें दो महिलाओं समेत चार लोगों के घायल होने की सूचना है।
दूसरी तरफ सेमरडाडी निवासी गंगा प्रसाद के बेटे की शादी गोरखपुर के गोला गई थी। बस के जरिये बारात लौटी तो चौराहे पर पहुंचते ही बराती आपस में भिड़ गए, जिसमें गंगा प्रसाद के चार रिश्तेदार घायल हो गए। घटना की सूचना पीड़ित ने थाने पर दे दी है, लेकिन पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं किया है।