{"_id":"6910f39c72e677764001c93f","slug":"accident-in-mp-truck-driver-from-sevaichpar-dies-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-140974-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एमपी में हादसा...सेवाइचपार के ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एमपी में हादसा...सेवाइचपार के ट्रक चालक की मौत
Mon, 10 Nov 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
धर्मसिंहवा के मृतक देवनाथ साहनी के रोते बिलखते परिजन-संवाद
धर्मसिहवा। नगर पंचायत के सेवाइचपार वार्ड निवासी ट्रक ड्राइवर देवनाथ साहनी की मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटना में शनिवार शाम को मौत हो गई। ट्रक में मौजूद वार्ड का ही सहायक ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है। मौत की खबर आते ही गांव में कोहराम मच गया।
नगर पंचायत धर्मसिहवा निवासी देवनाथ साहनी 30 वर्ष पुत्र राम अवध साहनी ट्रक के मालिक थे। वह खुद ड्राइवर का भी काम करते थे और अक्सर मुंबई ट्रांसपोर्ट से माल लेकर गोरखपुर समेत आसाम, बंगाल व बिहार आते-जाते थे। बुधवार को वह मुंबई से माल लेकर गोरखपुर आए थे। घर दो रात रुकने के बाद शुक्रवार को डिस्पोजल भरकर वह मुंबई जा रहे थे। शनिवार की रात में वह मध्य प्रदेश के सिवनी के लाखनदौड़ पहुंचे थे। उसी दौरान सड़क पर खड़ी लारी व ट्रक में टक्कर हो गई।
गाड़ी चला रहे देवनाथ साहनी की मौके पर ही मौत हो गई। उनके वार्ड के ही हीरालाल साहनी बुरी तरह से घायल हो गए। किसी ने इसकी सूचना परिजनों को दी। घर पर लोगों का बुरा हाल है। मृतक देवनाथ के तीन बच्चे 8 वर्षीय दिव्या, 6 वर्षीय सलोनी और 9 माह का बेटा शिवम अपनी मां सुंदरी के साथ मुंबई में ही रहते हैं।