{"_id":"6470ef57b77d2f46ab031007","slug":"accident-in-death-khalilabad-news-c-7-1-182528-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हादसे में डीसीएफ केंद्र प्रभारी की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हादसे में डीसीएफ केंद्र प्रभारी की मौत, दो घायल
Fri, 26 May 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 26 May 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा। बस्ती-महुली मार्ग पर छितही गांव के पास शुक्रवार की शाम बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार डीसीएफ केंद्र प्रभारी की मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
छितही निवासी फखरुल हसन (58) पुत्र इशहाक अंसारी गांव में ही डीसीएफ केंद्र संचालित करते थे। वह शुक्रवार की शाम बाइक से गांव के सज्जाद नगर तिराहे पर जा रहे थे। जैसे ही वह महुली-बस्ती मार्ग पर पीएनबी बैंक के पास पहुंचे, उसी दौरान सामने से गुजरी कार से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में फखरुल हसन की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार दोनों घायलों को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दुर्घटना से पहले कार सड़क किनारे रखे ईंट के ढेर से टकराते हुए विद्युत पोल को छूते हुए बाइक से टकराई। एसआई दद्दन राय ने बताया कि कार सवार घायल बस्ती जिले के लालगंज क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।