फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ABVP is a school of character and personality development: Madhavendra

चारित्रिक एवं व्यक्तित्व विकास की पाठशाला है एबीवीपी : माधवेंद्र

Sat, 12 Aug 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 12 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
ABVP is a school of character and personality development: Madhavendra
- हरिराम राय इंटर काॅलेज उतरावल में एबीवीपी ने चलाया सदस्यता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को हरिराम राय इंटर काॅलेज उतरावल में सदस्यता अभियान चलाया। विद्यार्थियों को एबीवीपी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। प्रांत सहमंत्री एवं प्रांत सदस्यता सह प्रमुख माधवेंद्र तिवारी ने एबीवीपी को चारित्रिक एवं व्यक्तित्व विकास की पाठशाला बताया।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही देश समाज एवं छात्र हितों के लिए निरंतर गतिमान करने वाला संगठन है। एबीवीपी छात्रों में रचनात्मकता जागृत करने एवं अपने विभिन्न गतिविधियों के जरिए छात्रों में कौशल विकास करने वाला संगठन है। सभी छात्र-छात्राओं को ऐसे देश, समाज एवं छात्र हित में कार्य करने वाले संगठन का सदस्य अवश्य बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि एबीवीपी आज अपने सात दशकों की यात्रा पूर्ण कर अमृत महोत्सव के काल खंड में प्रवेश कर गई है। एबीवीपी राष्ट्र के पुनर्निर्माण की जिस संकल्पना के साथ आगे बढ़ रही है, उस संकल्पना को पूर्ण करने के लिए नई पीढ़ी को संगठन से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। जिला सोशल मीडिया संयोजक कृपाचार्य पांडेय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद शिक्षा जीवन के लिए और जीवन वतन के लिए ऐसे ध्येय वाक्य को मन में धारण कर निरंतर गतिमान रहने वाला संगठन है। इस अवसर पर जिला संयोजक रवि सिंह, आकाश गौरव, अभय शंकर, आनंद प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed