{"_id":"672d1d05791f9e37330fe219","slug":"aami-mahotsav-begins-with-sadbhavna-yatra-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-123416-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सद्भावना यात्रा के साथ आमी महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सद्भावना यात्रा के साथ आमी महोत्सव शुरू
Fri, 08 Nov 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के देवपुर पड़रिया में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय आमी महोत्सव का शुभारंभ सद्भावना यात्रा से हुआ। लोगों ने आमी नदी को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग की। दो दिन तक चलने वाले महोत्सव में तरह-तरह के संगीत कार्यक्रम आयोजित होंगे।
आमी महोत्सव सेवा संस्थान के अध्यक्ष राम नरायन यादव ने कहा कि आमी नदी पूर्वांचल की गंगा की समान है। यहां से महात्मा बुद्ध ने पूरे विश्व काे मानवता का संदेश दिया था। हमें इस धरोहर को सहेजने का जरूरत है। उन्होंने कहा कि आमी नदी को गोमती नदी की तरह साफ कर कचरा मुक्त करते हुए राष्ट्रीय धरोहर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव की शुरुआत 12 साल पहले विषैली हो चुकी जीवनदायिनी आमी नदी को कचरा मुक्त किए जाने की मांग तथा महात्मा बुद्ध और कबीर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई थी।
महोत्सव के माध्यम से दुनिया को मानवता का संदेश देने वाले महात्मा कबीर और बुद्ध के विचारों पर चर्चा हुई। राम नरायन यादव ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक महान सूफी संत कबीर दास तथा महात्मा बुद्ध का भी आमी नदी जुड़ाव रहा है। इसलिए आमी का ऐतिहासिक महत्व है।
विज्ञापन
देवपुर-पड़रिया पुल से दुर्गाजोत होते हुए नंदौर कस्बे तक विशाल सद्भावना यात्रा निकाली गई। क्षेत्र वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इससे पूर्व लोगों ने बुद्ध और कबीर के चित्र पर माल्यार्पण किया। कलाकारों ने नाटक का मंचन किया। इस दौरान आकाश यादव संरक्षक महेंद्र, सह संरक्षक बालकेश्वर बौद्ध, उपाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, सचिव घनश्याम, संगठन मंत्री बुद्धिराम गौतम आदि मौजूद रहे।