{"_id":"681a4f139283f102a3054e59","slug":"aabha-ids-were-created-for-613-people-by-running-a-campaign-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-132217-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर 613 लोगों की बनाई गई आभा आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर 613 लोगों की बनाई गई आभा आईडी
Tue, 06 May 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 06 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी संतकबीरनगर। लोगाें का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकाें में आभा आईडी बनाई गई है। इस दौरान कुल 613 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है। इस अभियान में और तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर शतप्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को पौली, हैंसर बाजार, नाथनगर, खलीलाबाद, सेमरियावां, बघौली, मेंहदावल, बेलहरकला व सांथा में आभा आईडी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाएं, ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सके। उन्होंने बताया कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। संवाद