{"_id":"6828d4494a471051340acb95","slug":"aabha-ids-of-619-people-were-created-by-running-a-campaign-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-132732-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर 619 लोगों की बनाई गई आभा आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर 619 लोगों की बनाई गई आभा आईडी
Sat, 17 May 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 17 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकाें में आभा आईडी बनाई गई। इस दौरान कुल 619 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है। इस अभियान में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर शतप्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में आशा, एएनएम और सीएचओ को लगाया गया है। शनिवार को अभियान के तहत पौली, हैंसर बाजार, नाथनगर, खलीलाबाद, बघौली, सेमरियावां, मेंहदावल, सांथा और बेलहरकला में आभा आईडी बनाई गई।
उन्होंने बताया कि अभियान में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाएं, ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सका। उन्होंने बताया कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। संवाद